किये वायदे करेंगे पूरे-नसीम अहमद
बहेड़ी। सपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नसीम अहमद ने विधानसभा क्षेत्र के गाँव धिमरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के हर सुख दुख में बराबर की भागीदार है उन्होंने कहा कि जब तक सांस में सांस है मैं किसानों के लिए संघर्ष करता रहूंगा। कहा कि जब से योगी सरकार आई है तब से किसानों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है किसानों को गन्ने का सही मूल्य नहीं मिल रहा है जो भी अनाज पैदा करते हैं वह पूंजी पतियों की भेंट कर जाता है किसानों की सही दशा दुर्दशा में बदलती जा रही है प्रदेश की सरकार दिशाहीन हो चुकी है यहां रेप, चोरी, डकैती, हत्या एक आम बात हो गई है कहीं विकास हुआ है तो थानों में विकास हुआ है जहां पर गरीबों की महिलाओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है ।
2022 के विधानसभा चुनाव में आप सभी लोग समाजवादी पार्टी का साथ देकर माननीय अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें अखिलेश यादव का हाथ मजबूत होगा तो खुद किसानों का हाथ मजबूत होगा नसीम अहमद ने अपने क्षेत्र के दिग्गज नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जो 10 साल से विधायक रह चुके हैं उन्होंने क्षेत्र की जनता को बिल्कुल ही बेवकूफ समझ रखा है सिर्फ और सिर्फ उन्होंने अपना और अपने परिवार का भला किया है। इस दौरान नसीम अहमद ने ग्राम धिमरी की सबसे मुख्य समस्या धिमरी की नदी का पुल है जिसे बनबाने का वादा भी लोगों से किया । जनसभा के दौरान अरविंद सागर, डोरी लाल पाल, खेमकरन कश्यप, विकास गंगवार, मूल चंद राठौड़, सालिक राम पाल, लविश गंगवार, संजय गंगवार, इंद्रपाल गंगवार, यश पाल राठौड़, आकाश गंगवार,जितेंद्र सिंह,गिरधारी लाल, राजपाल, रेवाराम, वीरपाल, चोखे लाल,संतोष कुमार, ठाकुर दास, रमेश चंद्र शर्मा, जागन लाल, सिया राम, रामपाल, टीकाराम, लीलाधर श्रीवास्तव, महेंद्र पाल राठौड़, राजू सिंह चौधरी, सईद अहमद,मो अकील ,राम प्रसाद राठौड़, सरदार अहमद,मो शफी,बाबू राम मास्टर साब,प्रेमराज, अनुज राठौड़, नाज़िम अंसारी, किशोर गंगवार, तुला राम,अकबर हुसैन,मो रफी,सुखमेंद्र, मो इस्लाम,रोशन लाल शर्मा,काली चरण राठौड़, तौफीक अहमद,अवदेश कुमार, बालक राम कश्यप और चमन कुमार आदि लोग मौजूद रहे। जनसभा का आयोजन फूल चंद्र राठौड़, बालक राम कश्यप, नवी हसन अंसारी, होरी लाल कश्यप, हेमेंद्र गंगवार, अवधेश पाली,हरीश गंगवार, राकेश कश्यप, राजकुमार गंगवार व सिद्धार्थ शर्मा ने किया। संचालन देव कुमार मौर्य ने किया।
आर के सक्सेना की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ