बहेड़ी । हाल ही में समाजवादी हुए पालिका अध्यक्ष पति व विधायक प्रत्याशी नसीम अहमद की क्षेत्र की जनता में इतनी लोकप्रियता बढ़ गई है कि लोग प्रति दिन कांग्रेस, बसपा, भाजपा तथा अन्य छोटी बड़ी पार्टियों को छोड़ कर नसीम अहमद को अपना समर्थन दे रहे हैं । इस दौरान देवेन्द्र कुमार उर्फ डी के,जयेन्द्र पाल मौर्या, अतीक अहमद, चौधरी वीरेन्द्र सिंह, चौधरी कुलदीप सिंह, चन्द्र पाल सागर समेत दर्जनों लोगों ने सपा नेता नसीम अहमद के कुनवे में शामिल होते हुए समाजवादी की सदस्यता ग्रहण की । नसीम अहमद ने सभी को समाजवादी पार्टी की टोपी तथा फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया । इस दौरान नसीम अहमद ने कहा जनता बढ़ती महंगाई से त्रस्त है और उत्तर प्रदेश में परिवर्तन चाहती है । अगर सबका साथ रहा और सपा की सरकार बनी तो क्षेत्र की तस्वीर बदल दूंगा । इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता व सभासद ताहिर पप्पू, अरविंद सागर समेत तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
0 टिप्पणियाँ