यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी- किसानों की समस्याओं का हल सरकार जल्द निकाले, सपा नेता नसीम अहमद,रिपोर्टर आरके सक्सेना

सरकार कृषि कानूनों को वापस  ले- नसीम अहमद 

बहेड़ी । कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का असर नगर में मिलाजुला देखने को मिला।किसानों ने सभा कर आंदोलन को धार दी। जिसका समर्थन पालिका अध्यक्ष पति व सपा विधायक प्रत्याशी नसीम ने किया। नसीम अहमद ने अपने सैकड़ों समर्थकों व किसानों के साथ जुलुस की शक्ल में सड़क पर उतरे और सरकार विरोधी नारे लगा कर तहसील मुख्यालय पहुँचे जहां किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जुलुस के दौरान जो लोग अपनी दुकान को खोले हुए थे उनसे दुकानें बंद करने और किसानों का समर्थन करने की अपील की गई। इस दौरान नसीम अहमद ने कहा कि विपक्षी कह रहे हैं कि किसान आंदोलन कमजोर रहा है। जबकि आज के बंद ने साबित कर दिया है कि आंदोलन भारी पड़ा है और मजबूत हुआ है। सरकार जब तक तीनों कृषि काले कानून वापस नहीं लेती है और किसानों की समस्याओं का हल जल्द नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यहां बता दें कि सपा नेता नसीम अहमद ने भारत बंद से  एक दिन पूर्व नगर में घूमकर  सभी दुकानदार भाई से किसानों की समस्याओं को लेकर उनका समर्थन करते हुए बाजार बंद रखने की सभी से अपील की थी जिसको लेकर लोगों ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखी। इस दौरान सपा नेता व सभासद ताहिर पप्पू,नईम अहमद नेता,  अरविंद सागर समेत सैकड़ों किसान व समर्थक शामिल हुए ।

आर के सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ