यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

मीरगंज के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले ,सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित कुमार ने दी जानकारी।

मीरगंज के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले* -- शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार   सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार 19 सितंबर को आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया । ब्लॉक मीरगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आनंदपुर , हुरहुरी , जाम पर आरोग्य मेले आयोजित किये गए । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुरहुरी पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अमित कुमार एवं प्रधान पति श्री कुलदीप मौर्य , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आनन्दपुर  पर ग्राम प्रधान श्री चरन प्रकाश सिंह  व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जाम पर ग्राम प्रधान श्रीमती पूनम यादव ने मेले का उदघाटन किया व हुरहुरी मेले में कुल 77 , आनन्दपुर में 115 व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाम में 75 मरीज पंजीकृत हुए  । सभी मेलों में आने वाले मरीजो की समस्त जाँचें की गई । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज से चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित कुमार के साथ डॉ.नेहा चंद्रा , डॉ. रोहन दिवाकर , डा. सुनील कुमार, डॉ विजेता , डॉ फैज़ुर्रह्मान , डॉ सतेन्द्र सिंह फार्मासिस्ट श्री रोचक सचान , श्री खेम सिंह रावत , श्री मनवीर सिंह , श्याम सिंह के साथ अन्य पैरामेडिकल स्टाफ भी उपस्थित रहा। सभी आरोग्य  मेलो में बाल विकास परियोजना विभाग का भी पूर्ण सहयोग रहा । मेले की रिपोर्टिंग बी पी एम व डाटा ऑपरेटर द्वारा की गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ