बहेड़ी। लखनऊ से उत्तराखंड दौरे के दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा उत्तराखंड के प्रभारी राजेन्द्र चौधरी ने नगर के बाई पास स्थित पलिकाअध्यक्ष पति व सपा विधायक प्रत्याशी नसीम अहमद द्वारा खोले गये रजा हास्पिटल में पहुँच कर उसका उदघाटन किया । इस दौरान हास्पिटल परिसर में हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए नसीम अहमद के समर्थकों के बीच राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि तमाम लोक लुभावन वादों की झड़ी लगाकर प्रचंड बहुमत के साथ सूबे की सत्ता पर काबिज हुई योगी सरकार हर मामले में फिसड्डी साबित हुई है। जनमत मौजूदा सरकार के विरुद्ध है। आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से समाजवादी पार्टी सूबे की सत्ता पर नजर आएगी।
उन्होंने कहा कि बात चाहे कानून व्यवस्था की हो या नौजवानों को रोजगार देने की,सबकी सब घोषणाएं हवा हवाई साबित हुई हैं। युवा वर्ग मौजूदा सरकार से खास तौर पर नाराज है।कोरोना महामारी के लंबे वक्त मैं जनता त्राहि-त्राहि कर गयी और सरकार कुंभकर्णी नींद लेती रही। स्वास्थ्य को लेकर किए गए सारे दावे धरे रह गए। कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ देखकर विदाई लेते समय श्री चौधरी ने प्रत्याशी नसीम अहमद की पीठ थपथपाई।इससे पूर्व नगर आगमन पर नसीम अहमद व उनके भाई नईम अहमद नेता ने अपने समर्थकों संग उनका जोरदार स्वागत किया । हाईवे स्थित गाँव कनमन से नसीम अहमद के रजा अस्पताल तक उन्हें कार व बाइक की रैली निकाल कर जुलूस की शक्ल में ले जाया गया जहां सपाइयों ने फ़ूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष अगम मौर्या, सुल्तान बेग, सतेन्द्र यादव, अंजुम चच्चा, ताहिर पप्पू, अरविंद सागर, परवेज सेठ,भूपेन्द्र गंगवार, कलाम,मुकेश यादव,मोहित भारद्वाज सहित हजारों सपा समर्थक मौजूद रहे।
आर के सक्सेना की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ