आज दिनांक 10 सितंबर 2021 दिन शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की एक मीटिंग तहसील फरीदपुर के गांव ढकनी में हुई इसकी अध्यक्षता अशोक कुमार शर्मा ने की मीटिंग में जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने तहसील अध्यक्ष फरीदपुर अमन शुक्ला की सहमति से जिला उपाध्यक्ष बरेली अनिल शुक्ला को तहसील फरीदपुर का प्रभारी मनोनीत किया एवं तहसील फरीदपुर का विस्तार करते हुए फरीदपुर के रामाधार मिश्रा को तहसील का संरक्षक मनोनीत किया मीटिंग में जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया मीटिंग में जिला महामंत्री पुनीत त्रिवेदी ने आगामी होने वाले संत शिरोमणि सम्मान के बारे में विस्तार से जानकारी दी मीटिंग में क्षेत्र के कई ब्राह्मणों ने मंदिरों के पुजारियों की सूची आज तहसील प्रभारी अनिल शुक्ला को सौंपी इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कुमुद केशव पांडे तहसील उपाध्यक्ष बहेडी बचन सारस्वत तहसील अध्यक्ष फरीदपुर अमन शुक्ला आकाश शुक्ला अभिमन्यु शर्मा गौरव मिश्रा रामअवतार मिश्रा चंदन शुक्ला दिनेश पांडे आदि ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे मीटिंग का संचालन जिला उपाध्यक्ष कुमुद केशव पांडे ने किया
0 टिप्पणियाँ