यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

फतेहगंज पश्चिमी में कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च बीजेपी पर जमकर साधा निशाना।

9 अगस्त रविवार को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की 79 वी बरसी पर कांग्रेसियों ने कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में भाजपा गद्दी छोड़ो पैदल मार्च निकाला, मोदी सरकार पर डटकर किए प्रहार जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी_ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के निर्देश पर अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आज फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे ग्राम ठिरिया खेतल से प्रारंभ होकर फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के लोधी नगर चौराहे से मुख्य बाजार होते हुए रामलीला ग्राउंड सप्ताहिक बाजार तक पदयात्रा निकाली गई 
आजादी की लड़ाई के समय जो नारा दिया गया था अंग्रेजों गद्दी छोड़ो आज आजाद भारत में सत्तासीन भा जा पा की जनविरोधी सरकार केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारे जो जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है बढ़ती हुई महंगाई बढ़ती , बेरोजगारी, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस सिलेंडर में हो रही लगातार मूल विरधी, किसानों का शोषण, जनसमस्याओं आदि को लेकर हल्ला बोल भा जा पा गद्दी छोड़ , गद्दी छोड़ मार्च निकाला गया जो ग्राम ठीरिया खेतल से शुरू होकर फतेहगंज पश्चिमी  सप्ताहिक बाजार पर जाकर सभा में बदल गया । 
भा जा पा गद्दी छोड़ो मार्च को फतेहगंज पश्चिमी के गांव ठिरिया खेतल से कांग्रेश पार्टी का झंडा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव जुनैद हसन एडवोकेट दिखाकर रैली की शुरुआत कराई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष  मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की 
 उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह और मीरगंज चेयरमैन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने कहा की बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार, बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार अबकी बार मोदी सरकार आदि नारे देकर केंद्र और उत्तर प्रदेश की सत्ता में आई भाजपा की सरकारो के सत्तासीन होते हैं आज महंगाई आसमान छू रही है महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं किसानों का उत्पीड़न हो रहा है बेरोजगारी बढ़ती जा रही है डीजल पेट्रोल और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में हर महा मूल्य वृद्धि हो जाती है गरीब ,मजदूर छोटे व्यापारी फड,खोखे वाले आज सभी परेशान हाल है इस करोना कॉल मे उनकी ना तो कोई सुनवाई हो रही है और ना ही कोई मदद हो रही है सिर्फ बड़ी-बड़ी हवा हवाई घोषणाएं हो रही है। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि आज क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने भा जा पा गद्दी छोड़ो का नारा देकर केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों को उखाड़ फेंकने का अभियान शुरू कर दिया जिस तरह आजादी की लड़ाई में देशवासियों ने क्रांतिकारियों ने नारा दिया था अंग्रेजों गद्दी छोड़ो आज देश वासियों ने इस जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के साथ बिगुल फूंका है कि भा जा पा गद्दी छोड़ो ,गद्दी छोड़ो  ईस अभियान की शुरुआत आज से हो चुकी है और जब तक हम भाजपा को गद्दी से नहीं उतार देंगे तब तक यह अभियान चलता रहेगा आज महंगाई की मार से सभी वर्ग परेशान हैं गरीबों को, मजदूरों को ,इस महंगाई ने प्रताड़ित करके रख दिया है उस के बाद भी इस गूंगी बहरी भा जा पा की सरकार के कानों में ना तो बेरोजगारों की, ना तो किसानों की, ना छोटे व्यापारियों की ,ना गरीबों की ,कोई आवाज उसको सुनाई नहीं दे रही है वह सिर्फ लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन घोषणाएं कर उलझाए रखना चाहती है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा हर वर्ग जाग गया है और आगामी विधानसभा चुनावों में वह इस जन विरोधी भाजपा सरकारों को सबक सिखाएगा ।
 उपस्थित कांग्रेस जनों में जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव जुनैद हसन एडवोकेट, जिला महासचिव जियाउर रहमान, सरदार आदित्य सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल  गंगवार, मीरगंज चेयरमैन जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी, फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष डॉ मुदित प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष अरुण कुमार कश्यप, चेयरमैन प्रतिनिधि नदीम अख्तर, अंशु शर्मा, रामपाल माली, केरी सिंह मोर्य, मनोज शर्मा, ठाकुर महावीर सिंह, पंडित कुंज बिहारी लाल, आशीष शर्मा, कमल गुप्ता, दिनेश दीक्षित, रविंद्र चौहान,  विक्रांत सिंह रावत,  एनएसयूआई के जिला महासचिव अकरम सैफी, जाकिर अल्वी, मुकीम अंसारी, इरफान, जाहिद खान, जियाउल हसन, कमल राना, संदीप शर्मा, राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित है ।                  

संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ