यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी- सपा नेता नसीम अहमद के नेतृत्व में चुने गये प्रधान संघ के पदाधिकारी।रिपोर्टर आरके सक्सेना

सपा नेता नसीम अहमद के नेतृत्व में चुने गये प्रधान संघ के पदाधिकारी

बहेड़ी । हाल ही में हुए पंचायत चुनाव के बाद अब प्रधानों को अपना अध्यक्ष चुना जाना था जिसको लेकर वाईपास मार्ग स्थित रज़ा हॉस्पिटल के ऑडिटोरिम में सपा नेता व पालिका अध्यक्ष पति  नसीम अहमद के नेतृत्व में बैठक कर  प्रधान संघ का चुनाव हुआ जिसमें सर्वसम्मति से ग्राम रतनगढ़ के प्रधान सरदार गुरबचन सिंह को कार्यकारिणी अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा  मोर सिंह प्रधान हथमना,राजेंद्र सिंह यादव प्रधान मुरचौडा,ज़ुल्फ़िकार उर्फ मुखिया प्रधान मंडनपुर, इन्द्रपाल सागर प्रधान अकबराबाद को भी  कार्यकारिणी अध्यक्ष चुना गया। साथ ही इसरार अंसारी प्रधान डंडिया को उपाध्यक्ष मनोज कुमार प्रधान गवरी को सचिव बबलू प्रधान पिंडारी अशोक को कोषाध्यक्ष व मुहम्मद ज़ीशान अंसारी प्रधान नदेली को महासचिव के पद पर सर्वसम्मति से चुना गया इस अवसर पर सपा नेता नसीम अहमद ने सभी नवनियुक्त प्रधान संघ के पदाधिकारियों को बधाई देकर उनका का शाल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत । इस दौरान उन्होंने कहा सभी  जनता के हित बेहत्तर कार्य करें।

आर के सक्सेना पत्रकार बहेडी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ