जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी_ भारतीय किसान यूनियन और कांग्रेश के कार्यकर्तओं ने कस्बा की पुलिस चौकी के पास मौजूद जिला सहकारी बैंक पर महंगाई ,तीनो कृषि कानून और बैंक के द्वारा किये गए गवन को लेकर करीब चार घंटे धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुँची एसडीएम ममता मालवीय और थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी ने एक महीने में सभी समस्याओं का निस्तारण करने के अशवशन पर धरना खत्म कर दिया। बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे भिटौरा रेलवे स्टेशन के पास इकठ्ठे होने के बाद भकियू और कांग्रेश के कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेवाजी करते हुए लोधीनगर चौराहे होते हुए पुलिस चौकी के पास मौजूद जिला सहकारी बैंक पर जाकर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। अखिल भारतीय कांग्रेश कमेटी के जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और भकियू के जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने बताया कि पांच बर्ष पहले ओलाबृष्टि के दौरान फसल नष्ट होने की भरपाई की बीमा राशि आई थी।जिसको बैक प्रवन्धक किसानों के नही देकर खुद ही डकार गए। शिकायत पर की गई जांच में राशि गवन की पुष्टि हो गयी थी।इसके बाबजूद गवन की राशि आज तक किसानो को नही मिली और न ही राशि को डकारने वाले बैंक प्रबंधक के खिलाफ कोई कार्यवाही की गई। इसके अलावा उन्होंने सरकार पर हल्ला बोलते हुए महगाई और तीनों कृषि कानूनो पर लगाम लगाने की बात कही। सूचना पर करीब साढ़े तीन बजे मीरगंज से पहुँची एसडीएम ममता मालवीय ने प्रदर्शनकरियो को समझाबुझाकर जल्द कार्यवाही का अशवशन देकर पांच सूत्रीय ज्ञापन किसानों से लेकर धरना खत्म करा दिया।भकियू ने उन्हें एक माह में कार्यवाही नही होने पर दुबारा धरना देने की चेतावनी दी है। इस मौके पर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, कांग्रेश जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, जिला उपाध्यक्ष नगर पंचायत मीरगंज चेयरमैन मोहम्मद इलियास अंसारी, फतेहगंज पश्चिमी कांग्रेश ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, नदीम अख्तर, अरुण कुमार कश्यप, केरी सिंह मौर्य, पंकज शर्मा, डॉ सर्वत हुसैन हाशमी, किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सोमबीर सिंह चौधरी, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, सुधीर बालियान मीरगंज तहसील अध्यक्ष, ठाकुर अरविंद सिंह सोमवंशी मीरगंज तहसील महासचिव, राकेश कुमार मीरगंज तहसील संरक्षक, इश्तियाक अंसारी, मीरगंज तहसील सचिव झंडू सिंह, मीरगंज तहसील प्रसारण मंत्री, पप्पू गंगवार, जगदीश कुमार, अली हसन अंसारी, महावीर सिंह, हेमंत गंगवार, इकरार अंसारी, श्यामलाल, यदुवीर गंगवार, पंकज शर्मा आदि लोग शामिल रहे।
संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ