बहेड़ी।नगर के दक्षिणी छोर स्थित एक कार बाजार के समीप विना शटर लगी दुकान में लावारिस तौर पर खड़ी कार को पुलिस ने बरामद कर थाने में लाकर दाखिल किया। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
दरअसल, बाजार के समीप एक दुकान में कपड़े से ढकी हुई कार को देख चौकीदार ने बाजार मालिक से जानकारी की। बाजार मालिक द्वारा जब कार की हालत देखी गई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को खिंचवाकर थाने लाकर खड़ा करा दिया। पुलिस अब इस बात की तस्दीक कर रही है कि आखिर कार दुर्घटना ग्रस्त कहां हुई और यहां खडी़ कौन और किस वक्त कर गया।कार की आगे और पीछे की नंबर प्लेट भी गायब थीं।
आर के सक्सेना की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ