यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी- क्षेत्र के गांवों का दौरा कर सपा का संगठन मजबूत करने में जुटे हैं नसीम अहमद।रिपोर्टर आरके सक्सेना

*सिंहासन खाली करो कि जनता आती है मिटाने उत्तर प्रदेश का क्लेश 2022 में आ रहे हैं अखिलेश* नसीम अहमद

 बहेड़ी । समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद से लगातार क्षेत्र के गाँवों का भम्रण कर सपा का संगठन मजबूत करने में जुटे हैं पालिका अध्यक्ष पति व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नसीम अहमद ।   नसीम अहमद ने ग्राम मानपुर, बंजरिया, ढकिया ठाकुरान,सहपुरा,हरहर पुर, टांडा मीरनगर आदि गाँवों में  जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा।भाजपा सरकार में देश के  किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। देश के अंदर बेरोजगारी बढ़ी। डीजल पेट्रोल व गैस के दामों ने जनता की कमर तोड दी।सरकार जहां उज्जवला योजना का प्रचार कर रही है वहीं गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार सिलेंडर में गैस नहीं भरा पा रहे हैं । ओबीसी दलित और पिछड़े वर्ग का आरक्षण खत्म कर रही हैं। कोरोना काल में पीडित परिवारों को रोजगार नहीं उपलब्ध कराएं व आक्सीजन व दवाओ की काला बाजारी के चलते लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई। साथ ही कब्रिस्तान व शमशान में लोगों को जगह नहीं मिली जिस से लोगों ने अपने प्यारों को नदी में बहाया, सरकार ने छात्र-छात्राओं को आनलाइन पढ़ाई के लिए कोई भी छूट नहीं दी, खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता रोज-रोज की महंगाई से त्रस्त हो चुकी है अब जनता ने ठान लिया है की योगी सरकार को हटना है व अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। नसीम अहमद ने पूर्व की  समाजवादी पार्टी के सरकार के द्वारा किये गये कार्यों को बताते हुए कहा की। अखिलेश जी के  कार्यकाल में गन्ने का समय पर भुगतान किया गया साथ ही हर साल मुल्य में वृद्धि की गई। गोमती रिवर फ्रंट का निर्माण कराया ,लोहिया ग्रामीण बस सेवा शुरू की लखनऊ में 25 एकड़ में आईटी पार्क, लायन सफारी इटावा, लखनऊ में कैंसर संस्थान, जगनेश्वर मिश्र पार्क हाई कोर्ट की नई बिल्डिंग, डायल 100 पुलिस सेवा 108 फ्री एंबुलेंस सेवा वूमेन हेल्पलाइन 1090, छात्र-छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप वितरण करना लखनऊ से लेकर आगरा तक एक्सप्रेस वे का निर्माण, अस्पताल और फ्लाईओवर अवध अस्पताल और अमौसी एयरपोर्ट का कार्य कराया है । इस दौरान भाजपा व बसपा को छोड़कर आये मुख्य रूप से हाजी शमसुद्दीन,उस्मान नेताजी, रेहान भाई, इस्लामुद्दीन अंसारी, मौलाना जाहिद डॉ सलीम,शफी अहमद,भूरा भाई चौधरी, राहुल चौधरी, छत्रपाल मौर्य,इकरार, मो आरिफ, मो रऊफ,सतीश चंद्र गंगवार, मो रेहान,धर्मपाल गंगवार, अनवार मनिहार, , इकबाल अहमद सैफी, हसीब अहमद,मुख्तयार सैफी, हफ़ीज़ भाई,भूरे सैफी, हरप्रसाद कश्यप,
ठाकुर जयपाल सिंह, ठाकुर शेर सिंह, हारून,मेराज अहमद,मेहंदी हसन, मोहम्मद फाजिल, सगीर अहमद,सनी अहमद, शकील अहमद,  अकील अहमद,  इरफान ,नदीम अहमद, मोहम्मद तस्लीम, अबरार अहमद, भूरा भाई, नसीर अहमद, निजामुद्दीन, वली मोहम्मद, मुन्नालाल,एजाज अहमद, अंसारी हसन, मुख्तार अहमद,इशाक अहमद,तनवीर अहमद,शफीक अहमद,मोहम्मद आसिफ,गुड्डू शेख,अफसर अहमद,भूपेंद्र कुमार,अतीक अहमद,आदि लोगों ने समाजवादी पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए माननीय अखिलेश यादव को पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान इकरार अंसारी,ज़ुबैर मंसूरी,नफीस अंसारी,जावेद खांन,परवेस सेठ,अरविंद सागर,हनीफ सैफी,भूपेंद्र गंगवार,पप्पू जाफरी,कमाल अंसारी, चौधरी जे.डी.सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

आर के सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ