बहेड़ी । हाल ही में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रत्याशी नसीम अहमद 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर वे प्रतिदिन क्षेत्र के गाँवों का तूफानी दौरा कर लोगों को पार्टी में शामिल कर संगठन को मज़बूत करने में जुटे हैं ।
पालिका अध्यक्ष पति व विधानसभा प्रत्याशी नसीम अहमद ने रिछा,गुरसौली आदि गाँवों में बैठक कर तमाम लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम किया । यहां बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में नसीम अहमद की दूसरे नंबर पर हार दर्ज हुई थी पर उन्होंने हारने के बाद भी लोगों के दिलों में अपना प्यार बनाये रखा और लोगो के बीच समय समय पर पहुंच कर उनसे सम्पर्क भी बनाये रखा । लाॅकडाउन के समय भी उन्होंने क्षेत्र के लोगों की काफी मदद की थी। नसीम अहमद इस समय जिस गाँव में बैठक करते हैं तो वहां हजारों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है । वे लोगों के बीच समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार द्वारा चलाईं गई कल्याणकारी योजनाओं का गुण गान कर मौजूदा सरकार में बढ़ी महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं आदि को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार भी करते है।
आर के सक्सेना की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ