यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी - दिनों दिन समाजवादी पार्टी का बढ़ रहा है कुनबा नसीम अहमद।

दिनों दिन समाजवादी पार्टी  का बढ़ रहा है कुन्बा---नसीम अहमद 
     
     बहेड़ी । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बहुजन समाज पार्टी व भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी भगदड़ का सर्वाधिक लाभ पालिका अध्यक्ष पति व सपा विधायक प्रत्याशी नसीम अहमद  को मिल रहा है। क्षेत्र के लोग दोनों पार्टियों को छोड़कर उनके साथ जुड़ रहे हैं । गाँव वहापुर और मुरारपुर के तमाम लोगों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रत्याशी नसीम अहमद पर अपनी आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान नसीम अहमद ने कहा कि 
आप तय मानिए, इस बार समाजवादी पार्टी बहेड़ी में इतिहास बनाएगी क्योंकि जनता  भाजपा से नाराज हैं। किसानों का कोई काम नहीं हुआ। विकास और रोजगार के नाम पर लोगों को ठगा गया। अगर कोई पार्टी  किसानों, मजदूरों, कारोबारी व व्यापारियों के साथ खड़ी है तो वह है समाजवादी पार्टी।  शामिल होने वालों में मुख्य रूप से ठाकुर भानुप्रताप सिंह,शंकर सिंह ठाकुर,उदयभान सिंह गंगवार,लोकपाल मौर्य, विपिन गंगवार,अरविंद सागर,आकाश गंगवार,गोपाल ठाकुर, परमेश्वरी मौर्य, कुलदीप गंगवार,अर्जुन मौर्य, दुष्यंत मौर्य, अशोक मौर्य, बंटी गंगवार, संजीव वाल्मीकि आदि ।नसीम अहमद ने भाजपा व बसपा छोड़कर आये सभी  कार्यकर्ताओं का फूल माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान ताहिर पप्पू, नईम अहमद नेता साथ रहे ।

आर के सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ