बहेड़ी । उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी और महानदल के गठबंधन में लड़ा जायेगा, जिसके चलते भाजपा को घेरने के उद्देश्य से महंगाई, बिगड़े कानून व्यवस्था, किसानों की मांग आदि को लेकर दोनों दलों की संयुक्त जनाक्रोश रैलियों का आयोजन किया जा रहा है । महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैशव देव मौर्या के नेतृत्व में पीलीभीत से बरेली तक एक जनाक्रोश रैली निकाली गई
। जिसका स्वागत करने को बाइक व कारों से हजारों समर्थकों के काफिले के साथ रिछा स्टेशन पहुंचे सपा विधायक प्रत्याशी व पलिकाअध्यक्ष पति नसीम अहमद ने कैशव देव मौर्या व सपा के जिलाध्यक्ष अगम मौर्या का फूल माला पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। सपा नेता के साथ हजारों समर्थकों की भारी भीड़ देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष कैशव देव मौर्या रथ से उतरकर खुद नसीम अहमद के पास आकर उनसे गले मिले। इस दौरान नसीम अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रहने वाला हर शख्स तभी खुशहाल रहेगा जब समाजवादी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे । क्योंकि अखिलेश यादव एक विकास पुरुष हैं उन्होंने अपनी पिछली सरकार में तमाम योजना लागू कर जनता को लाभ पहुँचाया था। रैली का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से नईम अहमद नेता,सभासद ताहिर पप्पू सहित तमाम सपा कार्यकर्ता शामिल हुए ।
आर के सक्सेना की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ