मामू मियाँ की दरगाह का उर्स कुल शरीफ के साथ हुआ संपन्न
बहेड़ी । नगर में प्रसिद्ध दरगाह हामिद मियाँ उर्फ मामू मियाँ साहब के सालाना उर्स का कुल शरीफ की फातहा के साथ समापन किया गया। हाजिर अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगी।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित हामिद मियाँ उर्फ मामू मियाँ साहब की दरगाह पर एक दिन का सालाना उर्स की महफिल में मंगलवार को कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन किया गया। उर्स में मौजूद सैकड़ोंअकीदतमंदों की भीड़ ने दरगाह पर चादरपोशी के साथ मन्नतें मांगी।
हाजिर लोगों का अपना मानना है कि इस दरगाह पर उर्स के दौरान लोगों की सच्चे दिल से मांगी गई दुआ जरूर पूरी होती है।
दरगाह पर सोमवार की पूरी रात चले मुशायारा के दौर के बाद मंगलवार दोपहर कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन किया गया। दरगाह के सज्जादा नशीन हाजी सलीम उर्फ नवाब मियाँ ने मजार पर आये लोगों को अपने हाथों से न्याज बाटी।
आर .के.सक्सेना की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ