यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी- आओ मिलकर सपा की सरकार बनाएंगे,। नसीम अहमद

आओ मिलकर सपा की सरकार बनायेगे- नसीम अहमद 
बहेड़ी । उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के अभी काफी समय बचा है लेकिन सियासी विसात अभी से बिछाई जा रही है । सपा नेता ने बहुजन समाज पार्टी व भारतीय जनता पार्टी को झटका दिया है। हाल ही में सपा की साईकिल पर सवार हुए पलिकाअध्यक्ष पति व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी  नसीम अहमद ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए लोगों से सम्पर्क साधना शुरू कर दिया है ।  क्षेत्र के गाँव  खमरिया (गोपाडांडी) में नसीम अहमद ने एक बैठक की। जिसमें तमाम  लोगों ने भाजपा व बसपा का दामन छोड़ कर नसीम अहमद के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी में शामिल हुये। पार्टी में शामिल हुए लोंगो ने समाजवादी पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 2022 में दोवारा से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का और नसीम अहमद  को 118विधानसभा क्षेत्र से भारी बहुमत से जिताकर विधायक बनाने का संकल्प लिया  । बैठक के दौरान नसीम अहमद ने कहा कि मौजूदा  सरकार ने प्रदेश व देश मे महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी ,किसानों की समस्या का हल सरकार नहीं निकाल पाई है। यह सरकार हर तरह से विफल रही है। इस लिए आओ मिलकर सपा की सरकार बनायेगे और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री तभी प्रदेश के लोगों का भला होगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ