यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

फतेहगंज पश्चिमी- ग्राम रसूला चौधरी में पुरानी रंजिश और पानी निकासी के विवाद में अधेड़ की लोहे की रॉड मारकर बेरहमी की हत्या, धान के खेत में मिला शव गांव में फैली सनसनी रिपोर्टर डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

ग्राम रसूला चौधरी में पुरानी रंजिश और पानी निकासी के विवाद में अधेड़ की लोहे की रॉड मारकर बेरहमी की  हत्या, धान के खेत में मिला शव गांव में फैली सनसनी   

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव रसूला चौधरी निवासी  डालचंद कश्यप उम्र 45 वर्ष पुत्र हरप्रसाद कश्यप की गांव के ही पड़ोसी ने 

  पुरानी रंजिश और पानी निकासी के विवाद के चलते गांव की सड़क किनारे  खेत में लोहे की रॉड और सरिया मारकर डालचंद कश्यप की बेरहमी से हत्या कर दी, मृतक डालचंद के परिजनों ने बताया रविवार को डालचंद कश्यप खेत में काम कर वापस आए थे उसके बाद शाम लगभग  सात बजे अपने बच्चे की दवाई लेने पास के गांव रुकमपुर  गए थे फिर वह वहां से वापस नहीं लौटे काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं लग सका सोमवार सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने डालचंद कश्यप का शव धान के एक खेत किनारे पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया मौके पर पहुंचे फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी मीरगंज सीओ सुनील कुमार राय ने मौका मुआयना कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक डालचंद की पत्नी तेज कली ने गांव के दो लोगों के खिलाफ नाम दर्ज तहरीर दी है जिसमें एक आरोपी कल्लू उर्फ कालीचरण को गिरफ्तार कर थाने ले आए और आरोपी कल्लू का लड़का उमेश कश्यप मौके से फरार हो गया है पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है गांव में मृतक डालचंद की पत्नी तेज कली और उसकी बड़ी पुत्री रितु कश्यप पुत्र राजीव कश्यप,  योगेश कश्यप तीनों बच्चों व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में देखने वालों का लगी भीड़ ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस  बंधाया थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी ने बताया शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मृतक की पत्नी द्वारा लिखित तहरीर मिली है जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी,

संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ