यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी- टीकाकरण कैंप में 400 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका। रिपोर्टर आरके सक्सेना

टीकाकरण कैम्प में     400लोगों ने लगवाया कोरोना टीका
बहेड़ी। भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने नगर के साईं सुधा वाटिका में एक विशेष कोरोना टीका करण कैंप का आयोजन किया  जिसमें लोगों ने भाग लेकर करीब 400 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। विधायक छत्रपाल गंगवार के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम की शुरुआत11बजे होनी थी पर तमाम लोग समय से पहले ही पहुंच गए। इस दौरान  विधायक ने कहा कि कैंप में जुटी भीड़ इस बात की तस्दीक करती है कि लोगों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। सीएचसी प्रभारी डॉ रोहम सिंह ने कहा कि टीकाकरण कराने वाला हर व्यक्ति बाहुबली है। टीकाकरण के लिए इस तरह के कैंप भविष्य में भी लगाए जाते रहेंगे। टीकाकरण कैम्प में आये लोगों को राहुल गुप्ता व उनकी टीम द्वारा सभी को  मास्क बाटे गये। कार्यक्रम में कोतवाल गीतेश कपिल, राहुल गुप्ता, सुनील रस्तोगी,, राकेश शर्मा,अरूण गंगवार,दीपक दिवाकर,बुशरा खान, मछला रानी,अनुप मित्तल  तथा रजत गुप्ता समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

आर के सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ