श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली व श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय बरेली के दिशा निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी फरीदपुर महोदय तथा थाना अध्यक्ष भुता के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 27 अगस्त 2021 को थाना भुता पुलिस द्वारा अभियुक्त 1.सतीश पुत्र रामपाल 2.शौकीन पुत्र छोटेलाल निवासी गण ग्राम फैज नगर थाना भुता जिला बरेली को ग्राम फैज नगर से गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए तथा मौके पर 250 लीटर लहन को नष्ट किया गया l अभियुक्त गण उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमा 258/2021 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l थाना भुता जनपद बरेली
0 टिप्पणियाँ