थाना भुता पुलिस द्वारा एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को चेक किया गया जिसके चालक से ट्रैक्टर के कागजात व खनन के लाइसेंस को तलब किया जो दिखाने में कासिर रहा। अतः भूता पुलिस द्वारा ट्रैक्टर ट्राली से अवैध खनन करने तथा ट्रैक्टर के कागजात न होने के कारण ट्रैक्टर ट्राली को अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट सीज किया गया। अग्रिम कार्रवाई हेतु रिपोर्ट श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की जा रही है। थाना भुता जनपद बरेली
0 टिप्पणियाँ