डा0शर्मा के नेतृत्व में प्रबुद्ध सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सैकड़ों की संख्या में बसपाई बरेली रवाना
बहेड़ी । विधानसभा व लोकसभा की राजनीति में शून्य पर खड़ी मायावती की बहुजन समाज पार्टी अब ब्रह्ममणों को एक धागें में पिरोकर पार्टी की मजबूती बनाने में जुट गई है पार्टी अपने ब्रह्ममण चेहरा सतीश मिश्रा के द्वारा ब्रह्ममणों का समर्थन साझा करने की जुगत में लगी है । इसी को लेकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा यूपी के जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन कर रहीं है। 4 अगस्त को बरेली के पीलीभीत रोड स्थित फईम लान में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसको सफल बनाने को बहेड़ी के प्रमुख डा0 शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में उनके डाकखाना रोड स्थित शर्मा क्लिनिक पर सैकड़ों की संख्या में बसपा के कार्यकर्ता एकत्र होकर बरेली को रवाना हुए। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जाने वालों में मुख्य रूप से खंजनलाल मौर्या, मास्टर केहरी सिंह, सत्यपाल गौतम, संजीव भारद्वाज, आनंद गौतम,रामचंद्र कश्यप, प0 राममूर्ति लाल, हरीश भारद्वाज, सोमपाल शर्मा, उमेश कुमार शर्मा, श्याम सुन्दर पाण्डे, गगन देव शर्मा, ठाकुर दास,शिव नंदन शर्मा, प्रदीप शर्मा, नत्थू लाल शर्मा, मुकेश सागर सहित सैकड़ों बसपा समर्थक शामिल रहे
0 टिप्पणियाँ