बहेड़ी।आम आदमी पार्टी ने महज आठ माह के अपने कामकाज के बूते जिस तरह दिल्ली में सरकार बनाई उसी पैटर्न पर आगामी विधानसभा चुनाव में वह यूपी में भी अपनी सरकार बनाएगी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह द्वारा बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए नबाब राशिद खां ने यह दावा रविवार को खबरनवीसों के बीच जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का दावा हिन्दुओं पर तो सपा, बसपा तथा कांग्रेस भी अल्पसंख्यक मतों को अपने पाले में खींचने को धर्म की राजनीति करते हैं जबकि आम आदमी पार्टी का वोट किसी जाति धर्म के खांचे में बंटकर केवल आम आदमी है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि सूबे में सभी प्रमुख दलों की सरकारों का रवैया देख चुकी जनता 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आंख मूंदकर आप पार्टी को जिताएगी।
आर के सक्सेना की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ