यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी- कारगिल विजय दिवस पर शहीद पुष्पेंद्र को किया याद।

कारगिल विजय दिवस पर शहीद पुष्पेंद्र सिंह को किया याद
बहेड़ी।देश के शौर्य तथा स्वाभिमान के प्रतीक कारगिल विजय दिवस पर जावांज अमर सपूतों को बड़ी शिद्दत और श्रद्धा भाव के साथ याद किया गया।इसी क्रम में देश की सुरक्षा में अपनी जान न्यौछावर कर देने वाले गांव टांडा मीरनगर निवासी शहीद पुष्पेंद्र सिंह को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
खंड विकास कार्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक छत्रपाल गंगवार ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत की सेनाओं के कुशल पराक्रम का नतीजा है और देश भर को अपनी सेनाओं पर नाज़ है।देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने जिस कड़ाई का परिचय दिया, प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी उसी तर्ज पर सेना का हौसला बढ़ाने को तत्पर हैं और हमारी सेना दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देने में जुटी है।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अमरेंद्र सिंह गोल्डी, खंड विकास अधिकारी गरिमा यादव, सुरेश गंगवार, राकेश शर्मा, सुनील रस्तोगी, सुरेंद्र प्रताप,रजत गुप्ता, चौधरी दलपत सिंह, राहुल गुप्ता,आशु अंसारी, मुकेश पाल आदि लोग मौजूद रहे।

आर के सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ