यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी- पुलिस का रहा अच्छा प्रयास, टूटने ने से बची पति पत्नी गृहस्थी ।रिपोर्टर आरके सक्सेना

पुलिस का रहा अच्छा प्रयास  टूटने से बची पति पत्नी की गृहस्थी- 
बहेड़ी। शादी के छह साल तक तमाम आरोप प्रत्यारोप के बीच हिचकोले खाती रही एक गृहस्थी को पुलिस ने टूटने से बचा लिया।घंटों की बात चीत  के बाद दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद पति-पत्नी को खुशनुमा माहौल में उनको घर भेज दिया गया।
   जानकारी के मुताबिक, गांव खिरनी निवासी माखनलाल की बेटी रेनू की इसी थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर घाटगांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र मोहनलाल के साथ करीब छह साल पहले शादी हुई थी। कथित तौर पर कम दहेज तथा कुछ अन्य बातों को लेकर पति-पत्नी के रिश्ते खटास की ओर बढ़ गये थे।इसी दौरान एक बेटी गुड़िया  का जन्म भी हो गया पर दोनों के परिजनों के बीच कडुवाहट बनी रही। यहां तक कि दोनों तरफ के चंद भले लोगों के प्रयास भी कोई रंग नहीं ला सके। बीती13 जुलाई को रेनू की ओर से पुलिस से 50 हजार रुपए की मांग के साथ घर से निकाल दिए जाने की शिकायत की गई तो पुलिस ने दोनों पक्षों को महिला चौकी बुलाया। महिला रिपोर्टिग चौकी  प्रभारी रेशु मलिक तथा । रेडमोहर्रिर शिव कुमार शर्मा व प्रशांत की ऊंच नीच समझा कर घंटों तक की गई मेहनत रंग लाई और पति पत्नी साथ रहने को रजामंद हो गये। समझौते के बाद दोनों पक्ष खुशी खुशी अपने घर की ओर रवाना हो  गए।

आर के सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ