यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी- पुलिस तथा व्यापारियों ने संयुक्त पहल कर बांटे मास्क ।रिपोर्टर आरके सक्सेना

पुलिस तथा व्यापारियों ने संयुक्त पहल कर बांटे मास्क
बहेड़ी।कोरोना की दूसरी लहर का बहाव धीमा पड़ जाने के बाद लोग भले ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करने में उदासीनता बरतने लग गये हैं पर प्रशासन अब भी लगातार लोगों को सचेत करने को प्रयासरत है।इसी क्रम में चंद जिम्मेदार व्यापारियों को साथ लेकर पुलिस ने शुक्रवार को क़रीब दो हजार मास्क बांटे।
     मास्क वितरण की शुरुआत मुख्य मार्ग स्थित भोले बाबा की मढ़ी से हुई। दोनों ओर के दुकानदारों को मास्क बांटते हुए टीम तिराहे से होकर माथुर रोड पहुंची और यहां भी सभी दुकानदारों को मास्क दिए। इसके अलावा ई रिक्शा चालकों को भी मास्क देखकर उन्हें पहनकर ही सवारी ढोने की ताकीद की गई। कोतवाल गीतेश कपिल ने दुकानदारों से साफ तौर पर कहा कि वे अपने संस्थानों पर खुद भी मास्क पहनकर बैठें और ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कोतवाल ने चेताया कि अब समझाने के बावजूद लोगों में लापरवाही नजर आई तो फिर पुलिस उनके चालान काटने की प्रक्रिया शुरू करेगी। कोतवाल की इस पहल का जमकर स्वागत किया गया।

आर के सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ