यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

20 साल बाद बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए राईस मिल अध्यक्ष नईम अहमद नेता। रिपोर्टर आरके सक्सेना

20 साल बाद बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए राईस मिल अध्यक्ष नईम अहमद नेता  
आर के सक्सेना 

  बहेड़ी । शनिवार को मायावती की बहुजन समाज पार्टी का दामन छोड़ बहेड़ी 118 विधानसभा के आधा दर्जन से अधिक नेताओं ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली।
बता दें कि  2022 विधानसभा चुनाव से पहले दल बदलने का दौर शुरू हो गया है। अभी हाल ही में नगरपालिका अध्यक्ष पति नसीम अहमद ने लखनऊ के सपा कार्यालय पहुँच कर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की मौजूदगी में बसपा को छोड़ कर समाजवादी  
पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी, तो उनके छोटे भाई नईम अहमद नेता ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शनिवार को बरेली सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अगम मौर्या व महानगर अध्यक्ष समीम खान सुल्तानी  की मौजूदगी में बसपा को छोड़ कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली । इस दौरान सपा में शामिल हुए नेता नईम अहमद ने कहा कि  समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर संकल्प लेता हूँ । समाजवादी पार्टी को ज्वाइन करने वालों में कमाल अंसारी,जुबैर मंसूरी, नसीम इदरीशी,नफीस अंसारी, सईद मंसूरी, नदीम अहमद सहित तमाम नेता शामिल हुए ।

आर के सक्सेना पत्रकार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ