श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली ब श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय जनपद बरेली के दिशा निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी फरीदपुर महोदय थानाध्यक्ष भूता महोदय के कुशल नेतृत्व में आज थाना भुता पुलिस द्वारा दो अभियुक्त लाडपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किए जिसमें पिंटू पुत्र मूलचंद राठौर निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना भुता जिला बरेली के कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा व 2 जिंदा कारतूस 12 बोर तथा अभियुक्त उमेश उर्फ बाबा पुत्र हरद्वारी लाल निवासी ग्राम लाडपुर मुड़िया थाना भुता जनपद बरेली के कब्जे से एक अदद चाकू नाजायज बरामद हुआ l अभियुक्त पिंटू उपरोक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 155/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा अभियुक्त उमेश उर्फ बाबा के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 156/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है| थाना भुता जनपद बरेली
0 टिप्पणियाँ