यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी -पूर्व सभासद अब्दुल बारी बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट की लाइन में। रिपोर्टर आरके सक्सेना

पूर्व सभासद अब्दुल बारी बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से  टिकट की लाइन में
बहेड़ी। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही कांग्रेस पार्टी को नगरपालिका परिषद के पूर्व सभासद अब्दुल बारी संजीवनी देने के प्रयास में जुटे गये हैं।साथ ही पार्टी की जिला इकाई के आश्वासन पर आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी भी पेश रहे हैं।उनका कहना है कि पार्टी आलाकमान उन पर भरोसा कर अगर प्रत्याशी घोषित करता है तो वे अपनी जीत के लिए बिल्कुल आश्वस्त हैं।
कांग्रेस की जिला इकाई के पदाधिकारी दिलीप गंगवार व हरीश गंगवार की मौजूदगी में शुक्रवार रात एक निजी संस्थान में आयोजित प्रेस वार्ता में खबरनवीसों को बताया कि बीते तीन दशकों से कांग्रेस सूबे की सत्ता से बाहर है। सूबे की जनता ने इतने लम्बे समय में सपा, बसपा तथा भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों को अच्छे से परख लिया है। कमोबेश सभी ने जनता के साथ छलावा ही किया है इसलिए जनता एक बार फिर कांग्रेस का मुंह ताक रही है।
    यह पूछे जाने पर कि, बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में संगठन तक दिखाई नहीं देता। ऐसे में वे किस आधार पर अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।जबाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के हर मुद्दे पर सरकार को घेरकर जनता में अपना विश्वास जगाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। किन्हीं कारणों से पार्टी से अब तक दूरी बनाए रखने वाले हर व्यक्ति के घर घर दस्तक देकर न केवल संगठन मजबूत किया जाएगा अपितु संगठन के ही बूते मतदाताओं की फौज भी तैयार की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी अपनी बिरादरी का ही करीब70 हजार वोट है जो चट्टान की तरह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार खड़ा है। प्रेस वार्ता में पदाधिकारी हरीश गंगवार व दिलीप गंगवार ने भी अपने विचार रखे।

आर के सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ