बहेड़ी। पूर्व विधायक अताउररहमान द्वारा सूबाई सरकार तथा क्षेत्रीय विधायक पर लगाए गए आरोपों-प्रत्यारोपों का आज मंगलवार को विधायक छत्रपाल गंगवार ने प्रेम वार्ता के जरिए पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सूबे का बच्चा बच्चा जानता है कि पिछले चार सालों में अमन-चैन के साथ जितना विकास कार्य मौजूदा सरकार में हुआ उतना सपा की सभी सरकारों को मिले समय में नहीं हुआ।इन चार सालों में सड़कों की मरम्मत, स्वास्थ्य तथा शिक्षा और बेसिक स्कूलों में हुआ कायाकल्प किसी से छिपा नहीं है। आवास योजना तथा घर घर विद्युतीकरण योजना को परवान चढ़ाने का काम इसी सरकार में हुआ। अमन-चैन की स्थिति ऐसी है कि देर रात तक महिलाओं को घर से बाहर निकलने में भय नहीं रहता।
क्षेत्रीय विधायक ने अपने ऊपर लगे अवैध वसूली के जरिए करोड़ों की संपत्ति जुटा लेने के आरोप को झूठा व भ्रामक करार दिया । कहा कि पूर्व विधायक पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख लें कि उनके दोनों कार्यकालों में किस कदर कोटेदारों से जबरन वसूली, तालाबों तथा जमीनों पर कब्जे किए गए। विधायक ने गंभीर आरोप लगाया कि20 , बीघा के आसपास जमीन का मालिकाना हक वाला परिवार चंद्र सालों में500 बीघा जमीन का मालिक कैसे बन गया।वह अपने कारनामों से वह बच नहीं सकते हैं। सफाई दी कि अगर वे गलत हैं तो कोई भी उनके कामों की जांच कराने को स्वतन्त्र है।
आर के सक्सेना की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ