बहेड़ी। चोरों के हौसले अब इस कदर बुलंद हो गये हैं कि वे दिनदहाड़े वारदात को भी अंजाम देने में खौफ नहीं खा रहे। नगर के मोहल्ला जाजूनागर निवासी बाबू राम पुत्र लालता प्रसाद व उनके भाई के घर से अज्ञात चोर करीब दस तोला सोने तथा कुछ चांदी के जेवर समेत2'25 लाख की नकदी भी समेट ले गये।
पुलिस को दी तहरीर में बाबू राम ने चोरी का वक्त दोपहर से शाम साढ़े तीन बजे के बीच बताते हुए कहा कि उस दौरान पूरा परिवार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समीप बने नये मकान में पहुंचा हुआ था।शाम को घर पहुंचने पर चोरी हो जाने का खुलासा हुआ। बाबू राम के अनुसार चोर ने कमरे में रखे सन्दूक का ताला तोड़ा और सोने के चार सिक्के, चार चूड़ी,दो अंगूठी कानों की झुमकी, पांच चांदी के सिक्के तथा जरूरत के लिए रखे सवा दो लाख रुपए भी ले गये।साथ ही बराबर में रह रहे छोटे भाई रोशन लाल के घर से चांदी के जेवर व छह हजार रुपए भी चोरी हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस ने तत्परता बरतते हुए चोरों की तलाश में हाथ पैर मारने शुरू कर दिए हैं।
आर के सक्सेना की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ