ग्राम पडौली थाना भुता जनपद बरेली में मूकबधिर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । प्रकरण : श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराधो की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के पर्यवेक्षण में , दिनांक 01.06.2021 को ग्राम पडौली थाना भुता जनपद बरेली में करीब 16 वर्ष जो मंदबुद्धि व मूकबधिर किशोरी के साथ गाँव के ही एक युवक ने गलत नीयत से अपने घर के भीतर खीच कर उसके साथ गलत काम किया था । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध मे पीडित के पिता द्वारा थाना हाजा पर दिनांक 01.06.2021 को मु 0 अ 0 सं 0 136/2021 धारा 376 भादवि व , पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराया गया कराया गया है । जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष भुता द्वारा की जा रही है । थानाध्यक्ष भुता अश्वनी कुमार द्वारा उक्त घटना की गम्भीरता को संज्ञान मे रखते हुए तत्परता दिखाते हुए मात्र थाने पर सूचना मिलने के 24 घण्टे के अन्दर ही अभियोग के वाँछित अभियुक्त को आज दि 0 02.06.2021 को फोर्स के सहयोग से समय 10.00 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम दौलतपुर तिराहे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार दाखिल किया गया है । गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली टीम : । थानाध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार 2.का 0 1585 देवेन्द्र सोलंकी 3.का 03438 सद्दाम अल्ची
0 टिप्पणियाँ