यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

फतेहगंज पश्चिमी-कोरोना संक्रमित वरिष्ठ व्यापारी मनोज अग्रवाल की दिल्ली में इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम।

कोरोना  संक्रमित वरिष्ठ व्यापारी मनोज अग्रवाल की दिल्ली में इलाज के दौरान हुई मौत ,

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के जाने-माने एक वरिष्ठ  व्यापारी  पिछले पन्द्रह दिनों से बीमार चल रहे थे   कोरोनावायरस महामारी से जंग हार गए  बीती रात दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। कस्बे के जाने-माने व्यापारी लोगों के चहेते जो हीरो मोटरसाइकिल, अंजलि बैंकट हॉल, सोने चांदी की दुकान के साथ फोर्ड ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक मनोज कुमार अग्रवाल उर्फ पम्मी लाला का पिछले पन्द्रह दिन पहले कोरोना संक्रमित होने पर इलाज चल रहा था। दो दिन पहले हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के लाजपत नगर में एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के चलते आक्सीजन लेवल गिरता देख अस्पताल के डॉक्टरों ने ने उन्हें वेंटिलेटर बैड पर ले लिया। और बीती रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मनोज अग्रवाल उर्फ पम्मी लाला अपने पीछे बड़े भाई अजय अग्रवाल के साथ दो बेटे हनी और मनी व पत्नी सोनी एवं दो छोटे भाई नीरज अग्रवाल,प्रवीन अग्रवाल को रोता विकलता छोड़ गए। उधर अग्रवाल के छोटे भाई नीरज अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित होने के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पम्मी लाला की मौत की खबर से कस्बा मेंं शोक की लहर दौड़ गई।                                

संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ