बहेड़ी । कोरोना महामारी के प्रसार के चलते जहाँ बैंकों में ग्राहक सेवा का समय सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक कर दिया गया है तो ग्राहकों की इसी दिक्कत को नगर के मोहल्ला पंजाबी कालोनी में ग्राहक सेवा केन्द्र चलाने वाले वीरपाल सिंह ने जनसेवा का माध्यम बना लिया है । अपने ग्राहक सेवा केन्द्र में वे ग्राहकों को निःशुल्क सेवा दे रहे हैं । जिसमें किसी भी बैंक के खाता धारक 25 हजार की रकम जमा कराने के साथ साथ आधार कार्ड के जरिए 10 हजार की निकासी भी कर सकते हैं । इसके अलावा जनधन खाते,बचत खाते, चेकबुक की सुविधा के साथ साथ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा सुरक्षा बीमा योजना की किस्से जमा करने के साथ साथ बिजली का बिल, डीटीएच का रीचार्ज तथा घरेलू गैस की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है । वीरपाल के इस कदम की लोग खूब सराहना कर रहे हैं ।
0 टिप्पणियाँ