यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

शीशगढ के बल्ली में प्रधान पद की प्रत्याशी के देवर के गोली काण्ड मामले में गांव के ही महिला प्रत्याशी के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज। रिपोर्टर इरशाद हुसैन

शीशगढ - प्रधान पद की प्रत्याशी के देवर के गोली काण्ड मामले में गांव के ही महिला प्रत्याशी के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज। जानकारी के अनुसार
गुरुवार की शाम को थाना शीशगढ के गांव बल्ली में प्रधान पद की प्रत्याशी कमलेश के देवर हरि ओम के दाहिने हाथ मे गोली मारने के आरोप में गांव के ही राजेन्द्र  पुत्र मेघनाथ के खिलाफ घायल हरि ओम के भाई महेश की तहरीर पर थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
थाना में दर्ज रिपोर्ट में वादी महेश ने बताया है कि उसकी भाबी कमलेश कुमारी गांव बल्ली में प्रधान पद की प्रत्याशी है और गांव के ही राजेन्द्र की पत्नी सन्तोष कुमारी भी प्रधान पद की प्रत्याशी है। आरोप है कि राजेन्द्र प्रार्थी व उसके भाइयों से चुनावी रंजिश मानता है।  आरोप है कि गुरुबार दिनांक 8 तारीख को शाम‌ के समय  उसका भाई हरि ओम घर के बाहर पेशाब करने को निकला था कि चुनावी रंजिश को लेकर राजेन्द्र ने हरिओम को जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया जो हरिओम के दाहिने हाथ मे लगा जिससे वह गम्भीर घायल हो गया। शूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे घायल अवस्था मे बरेली अस्पताल में भर्ती कराया था।
उधर शीशगढ पुलिस ने घटना घटना को संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है
शीशगढ से रिपोर्टर इरशाद हुसैन की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ