यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

फतेहगंज पश्चिमी- शिक्षामित्र पहुँचे जागेश्वर धाम, बाबा से की शिक्षमित्रों के लिये की कामना ।

शिक्षामित्र पहुंचे जागेश्वर धाम, बाबा से की शिक्षामित्रों के लिए कामना

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी_ उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कपिल यादव शुक्रवार को बाबा के दरबार जागेश्वर धाम पहुंचे। जिलाध्यक्ष बनने के बाद उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले मे स्थित बाबा जागेश्वर धाम मंदिर में मत्था टेका। इसके साथ ही शिक्षामित्रों के भविष्य को लेकर बाबा से कामना की। जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने बताया कि समुद्र सतह से 1870 मीटर की ऊंचाई पर स्थित देवदार के घने वृक्षों से आच्छादित यह रमणीय स्थल स्वयं में एक अद्भुत व मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। इस धाम में जागनाथ, महामृत्युंजय, नीलकंठ केदारनाथ, नव दुर्गा, हनुमान, पुष्टि देवी, महिषासुर मर्दिनी, बटुक भैरव, कुबेर सहित सवा सौ मंदिरों का समूह है। यहां सच्चे मन से की गई पूजा अर्चना से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है ऐसा लोगों का अटूट विश्वास है। उनके साथ प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने बताया कि जागेश्वर धाम भगवान सदाशिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। कहा जाता है कि यह प्रथम मंदिर है जहां लिंग के रूप में शिवपूजन की परंपरा सर्वप्रथम आरंभ हुई। जागेश्वर को उत्तराखंड का पांचवां धाम भी कहा जाता है। जागेश्वर धाम को भगवान शिव की तपस्थली माना जाता है। उनके साथ निर्दोष चौहान, विश्वनाथ प्रताप सिंह सहित अन्य लोगो ने आशीर्वाद लिया।।                

बरेली से संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ