जिला पंचायत चुनाव में जादुई आंकड़े पेश करेगी कांग्रेश, प्रत्याशियों और पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की भीड़ देख गदगद हुए राष्ट्रीय सचिव
जनपद बरेली_ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जिला कार्यालय निकट श्यामगंज चौराहा बरेली में जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव को लेकर एक सभा की गई कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम का जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी एवं अन्य लोगों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम ने पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों को लिए जीतने के लिए गुरु मंत्र दिए
बरेली जिला कांग्रेस कार्यालय में पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि हम बहुत जिम्मेदारियों के साथ लोगों को टिकट दिया है उनको जिताने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे आज जो देश के हालात हैं जनता जान चुकी है और हम भी बताने की कोशिश कर रहे हैं सरकार को कोरोना को लेकर भी संजीदगी नहीं बरत रही है जहां इनको चुनाव कराने होते हैं वह कोरोना नहीं होता है बाकी सब जगह पर कोरोना का भय दिखाती है एक लंबे समय के बाद चुनाव में उतरने का फैसला पार्टी ने लिया है हम मेहनत और राजनीति के तहत चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पंचायत चुनाव में जादुई आंकड़े पेश करेगी जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा आज कांग्रेस पार्टी का एक-एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे जोश में है और मन से प्रत्याशियों को सहयोग कर रहे है हमने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी दी है वो लोग बड़ी जिम्मेदारी से मेहनत कर जगह-जगह मीटिंग कर प्रत्याशियों को जिताने का काम कर रहे हैं मैं खुद कार्यक्रमों में जाकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जोड़ कोशिश कर रहा हूं कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पंचायत चुनाव में जादुई आंकड़ा पेश करेंगी में और पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि इस पंचायत चुनाव में जनता बीजेपी सरकार से जरूर बदला लेगी आज जो देश और प्रदेश के हालात हैं वह किसी से छिपे नहीं हैं आदेश और प्रदेश की जनता 2 जून की रोटी के लिए तरस रही है लेकिन यह सरकार के नेताओं को दलाली करने से फुर्सत नहीं है जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कहा कि देश और प्रदेश बचाना है तो वह कार्य से कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है, बैठक में मौजूद प्रवक्ता राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस जुनैद हसन एडवोकेट, जिला महासचिव जियाउर रहमान, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पांडे, अनुज गंगवार, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, चेयरमैन इलियास अंसारी, अकरम सैफी, मुराद बेग एडवोकेट, वसीम अकरम, केरी सिंह, रामपाल माली, मेहंदी हसन, कमलेश ठाकुर, कुमकुम शर्मा, संगीत कौशल, नीतू शर्मा, नाहिद सुलताना, दीपक बाल्मीकि, मकदूम अंसारी, महेंद्र सिंह, सुनील मनचंदा, अलाउद्दीन, हरीश गंगवार, नवाज हुसैन, अनिल देव, इरशाद मंसूरी, नाजिम अंसारी, हाजी अली बहादुर, मोहम्मद हनीफ, साहिब सिंह, भीमसेन, सतीश सैनी, शेखर सिंह, सलमान कुरेशी, सुनील मिश्रा, भगवान दास, ताहिर मिस्बा, सलमान कुरेशी, केके शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे,
बरेली से समाचार लाइव 24 से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ