शीशगढ़। कस्वा के मोहल्ला दर्जी चौक नियर मस्जिद तलैया निबासी मोहम्मद इरकान पुत्र मोहम्मद इरफान की सोमबार को दोपहर सितारगंज खटीमा रोड पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मौत की खबर पाकर परिवार में कोहराम मच गया है और कुछ परिजन व रिस्तेदार सितारगंज पहुंच गए हैं। शूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शील कर पी एम को भेज दिया।
कस्वा शीशगढ़ के मोहल्ला दर्जीचौक नियर मस्जिद तलैया निबासी मोहम्मद इरकान 25 वर्ष पुत्र मोहम्मद इरफान सितारगंज व खटीमा में ईंट सप्लायर का काम करता था। उसके वाकी साथी सितारगंज थे। मोहम्मद इरकान पिछले काफी दिनों में आज सोमबार की सुवह घर से अपने ईंट के फड़ पर जाने को सितारगंज को अपनी बाइक से गया था। सितारगंज से खटीमा जाते समय लगभग 3 बजे के आस पास एक बस ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होने पर राह गीरों के इकट्ठा होने से पहले ही वस चालक वस छोंड़ कर फरार हो गया। इकठ्ठा हुए राहगीरों ने मोहम्मद इरकान के जेब मे निकले आईडी प्रूफ से पहचान कर उसके मोबाइल फोन के नम्बर से उसके परिजनों को जानकारी दी। इरकान की मौत की खबर पाकर घर मे कोहराम मच गया। जिसने भी उसकी मौत की खबर सुनी तो वह उसके घर की तरफ दौड़ पड़ा। शूचना पाते ही परिजन व रिस्तेदार सितारगंज पहुंच गए। उधर शूचना पर पहुंची सितारगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भर पी एम को भेज दिया।
मृतक अपने परिवार का मुखिया था।
मृतक मोहम्मद इरकान अपने 3 भाइयो में सबसे बड़ा था। पिता मोहम्मद इरफान की एक साल पहले विमारी के कारण मौत हो चुकी है। जिसके बाद मोहम्मद इरकान घर मे अकेला कमाने बाला परिवार का सहारा था। उसका छोटा भाई विलासपुर अड्डा स्थित छोटी सी खाद की दुकान चलाता है। परिवार में मोहम्मद इरकान की मौत क्या हुई घर का सब कुछ चला गया। मा का रो रोकर बुरा हाल था,कभी वह बेहोस हो जाती और होश में आती तो यह बयान कर रही कि उनका तो घर का सहारा चला गया सब कुछ खत्म हो गया। सपा नेता/पूर्व चेयरमैन शीशगढ़ हाजी जाहिद हुसैन(गुड्डु) का करीवी रिस्तेदार था मृतक मोहम्मद इरकान। उधर कांग्रेसी नेता वसीम अकरम का भी रिस्तेदार बताया गया है मृतक मोहम्मद इरकान।
रिपोर्टर इरशाद हुसैन शीशगढ
0 टिप्पणियाँ