शीशगढ- पंचायत चुनाव में किसी भी प्रकार की खुरापात करने बाले को बख्शा नही जाएगा। एस पी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल।
शीशगढ़ पंचायत चुनाव को शांति पूर्वक शकुशल सम्पन्न कराने को पुलिस प्रशासन पूरी तरह एलर्ट हो गया है। शनिवार को एस पी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शीशगढ़ के अतिसंवेदनशील गाँव जाफरपुर, बूँची ,मलसाखेड़ा में प्रत्याशियों और गाँवों के सम्भ्रांत नागरिकों के साथ प्रार्थमिक विद्यालय में बैठक की ।बैठक में प्रत्याशियों को चेताया कि कोई भी प्रत्याशी किसी भी बोटर को शराब या किसी भी तरह का प्रलोभन नहीं देगा यदि प्रलोभन की कोई भी शिकायत मिलती है तो उस प्रत्याशी के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी । कहा कि अचार संहिता का पूरी तरीका से पालन करें उलंघन करने बाले को बख्शा नही जाएगा। उन्होंने चेताया कि कोई भी प्रत्याशी किसी के घर उसकी बिना अनुमति के झंडा नही लगाएगा,और न ही चुनाव के दौरान कोई किसी तरह आयोजन कर वोटरों को प्रलोभन देने का काम करेगा। साफ चेताया कि वोट बाले दिन एजेंट शिर्फ़ वोटर की पहचान ही करेगा और जिसका वोट लिस्ट में होगा उसे डालने से नही रोकेगा किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नही करेगा अगर ऐसा करने शिकायत मिली तो उसे तुरन्त बंद किया जाएगा।बैठक में बढ़ते कोविड 19 महामारी के बचाव को भी ग्रामीणों को समझाया कि गाँव मे बाहर से आने बाले लोगों का थर्मामीटर से टेम्प्रेचर चेक करें ,टेम्प्रेचर अधिक होने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें ।इसके अलावा मस्जिदों में तरावीह में एक साथ 100 से ज्यादा लोग इकट्ठा न हो व मंदिरों में एक साथ 100 से अधिक लोग इकट्ठे न हो ।सभी लोग मास्क जरूर लगाएं और हाथों को बार बार अच्छी तरह साबुन से धोते रहें ।
रिपोर्टर इरशाद हुसैन की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ