यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी - चुनाव लड़ने का मकसद ग्रामीणों का चहुमुखी विकास कराना,मोहन सिंह वार्ड 13 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी भाजपा।

चुनाव लड़ने का मकसद ग्रामीणों का चहुमुखी विकास कराना-मोहन सिंह

बहेड़ी। वार्ड 13 से भाजपा के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मोहन सिंह ने समर्थकों के साथ अपने वार्ड के सियाठेरी,खिजरपुर,सुकटिया,पिपलिया,मिर्जापुर रंजित,भगनाडांडी,नौगवां,गुरसौली,मिर्जापुर औरंगाबाद आदि गांवों का तूफानी दौरा कर लोगों से जनसंमर्क किया और अपने पक्ष में बोट देने की अपील की। जनसमपर्क के दौरान प्रत्याशी मोहन सिंह ने लोगो को भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारें में भी बताया और कहा कि जीत के बाद वार्ड के सभी गांवों में चहुमुखी विकास कराने के साथ साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीबोकी योजनाओं का उन्हें शत प्रतिशत लाभ दिलाने का काम करुंगा। मोहन सिंह का काफीला जिस गांव में बोट मांगने पहुँचा वहां के ग्रामीणों ने अपने प्रत्याशी को फूल बरसाकर तथा माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और हाथ उठाकर भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिया। जनसमपर्क के दौरान उनके साथ केहरी सिंह,राकेश मिश्रा,राजेश रस्तोगी,नरेश शर्मा,काली चरन,विकास सिंह, आदि शामिल रहे। 

बहेड़ी से आर के सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ