यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

मीरगंज सीएचसी पर जांच रिपोर्ट में 13 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आयी पॉजिटिव,और 380 व्यक्तियों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन ।

**मीरगंज सी एच सी पर लगे 380 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन के टीके**
मीरगंज -- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आज शनिवार को एंटीजन कार्ड से कोविड-19 के कुल 100 एंटीजन व 67 आर टी पी सी आर सैंपल हुए । चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित कुमार ने बताया कि सभी एंटीजन जाँच में 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है । जिनमे से 1 सी एच सी के ऑप्टोमेट्रिस्ट , 3 मोहल्ला राजेंद्रनगर , 1 मोहल्ला खानपुरा , 1 मोहल्ला रतनपुरी , 1 मोहल्ला ललितपुरी ,   1 मोहल्ला टीचर कॉलोनी , 2 ग्राम परोरा ,  1 ग्राम धंतिया ,  1 ग्राम नोसना व  1 बरेली का निवासी है । सभी लक्षणविहीन संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है । कोविड नोडल अधिकारी डॉ साहब सिंह ने बताया कि आज 380 व्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सीन से प्रतिरक्षित किया गया और किसी भी व्यक्ति को कोई भी प्रतिकूल प्रभाव नही दिखा ।*
रिपोर्टर राजेश कुमार शर्मा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ