यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी- श्रद्धा पूर्वक याद किये गये डा0 अरविंद व विधायक केसर सिंह।



श्रद्धा पूर्वक याद किये गये डा0 अरविंद व विधायक केसर सिंह 

बहेड़ी। चिकित्सा के माध्यम से लोगों की पिछले डेढ़ दशक से सेवा करते रहे डॉक्टर अरविंद गंगवार  पूर्णकालिक जनसेवक बनने का सपना संजो रहे थे। इस सपने को पूरा करने को  अपना दल के बैनर तले वे  बीते एक बरस से लोगों के बीच जाकर अपनी बात सबके दिलों तक पहुंचा रहे थे। उनकी  अपना दल के टिकट पर सन्2022 का विधान सभा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी थी और इसके लिए चिकित्सा कार्य के साथ साथ जनसंपर्क अभियान भी जारी था। पर काल के क्रूर हाथों ने एक होनहार व असल समाजसेवी को लोगों से छीनकर उनकी जिन्दगी में शून्यता भर दी है। डाक्टर अरविन्द के निधन से चिकित्सा जगत को तो क्षति हुई ही है , क्षेत्रीय राजनीति में भी जो निर्वात जन्म ले रहा है उसके आकार को और बढ़ा दिया है। एक निडर व साहसिक व्यक्तित्व के धनी समाजसेवी को जल्द भुला पाना लोगों के लिए आसान नहीं होगा।उधर, नवाबगंज भाजपा  विधायक केसर सिंह  के निधन का समाचार जैसे ही लोगों को मिला , हड़कंप सा मच गया। एक बार तो लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ।एक दूसरे से पूछकर खबर की पुष्टि होने पर बहुत अफसोस जताया। भाजपा से जुड़े लोगों के साथ साथ विधायक से सीधे जुड़े रहे लोगों के लिए उनका निधन किसी बज्रपात से कम नहीं है। सभी ने परलोक सिधार गई आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। 
बहरी से आर०के ०सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ