यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी- भाजपा सरकार के कार्यकाल को चार वर्ष पूरे होने पर नगरपालिका में हुईं बैठक,

भाजपा सरकार के कार्यकाल को चार वर्ष पूरे होने पर नगरपालिका में हुईं बैठक,

बहेड़ी । भाजपा की  सूबाई सरकार के कार्यकाल को चार वर्ष पूरे होने पर नगरपालिका परिसर में एक बैठक  का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बरेली से पहुँचे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र गंगवार ने बैठक को संबोधित कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने  कहा कि चार साल में हमारी सरकार ने तमाम चुनौतियों को अवसर में बदला है। सरकार ने हर एक क्षेत्र में सफलता हासिल की है। सूबे में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाया है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर गरीबों तक उसका लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। पालिका अध्यक्ष पति व पूर्व विधायक प्रत्याशी नसीम अहमद ने कहा कि बहेड़ी नगरपालिका ने भाजपा सरकार की मंशा के अनुसार कार्य किया है । चाहे स्वच्छ भारत मिशन हो,गौशाला बनवाने का कार्य हो या फिर केन्द्र सरकार की ठेला फड़ वालों को दस हजार का लोन दिलवाने की योजना हो उन्होंने कहा कि आगे भी सरकार की जो भी कल्याणकारी योजना आयेगी उसे  पालिका के अधिकारी व कर्मचारी अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ जनता को लाभ दिलवाने का काम करेंगे ।
 सभासद ताहिर पप्पू ने कहा कि स्ट्रीट बेंडर को लोन देने की एक अच्छी पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की है लेकिन बैंकों में स्ट्रीट बेंडर से गारंटी और पेन कार्ड मांग कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  बैंक के अधिकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस बेहतरीन योजना को पलीता लगाने का काम कर रहे हैं
 ताहिर पप्पू ने आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री की सबसे बेहतरीन योजना बताया। इस दौरान केन्द्र सरकार की दस हजार लोन योजना का लाभ ले चुके लोगों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए । बैठक में भाजपा के दीप चंद, पालिका ईओ नितिन गंगवार के अलावा सभी सभासदगण मौजूद रहे ।

बहेड़ी से आर के सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ