अर्पित राज कक्कड़ ने भेंट कर मेगा फूड जल्द शुरु किये जाने को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन
बहेड़ी। शीशगढ़ क्षेत्र स्थित खमरिया डाम को देखने आये क्षेत्रीय सांसद वरुण गांधी से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता अर्पित राज कक्कड़ ने भेंट कर एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उत्तराखंड बार्डर के निकट बन रहे मेगा फूड पार्क को अतिशीघ्र शुरु कराये जाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि 250 एकड़ रकबे में बन रहे मेगा फूड पार्क में रोड,डिवाइडर तथा विद्युती करण का कार्य हो चुका है। साथ ही 40 एकड़ में पशु उत्थान केन्द्र भी बन कर तैयार है पर उद्यमी इकाईयों के न लगने से बेरोजगारो कोई लाभ अभी तक नहीं मिल पा रहा है। रोजगार के लिए हजारों बेरोजगारो को रुद्रपुर समेत कई स्थानों पर जाना पड़ता है।
बहेडी से आर के सक्सेना की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ