यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी- पुलिस द्वारा ठेला फड़ वालों को खदेड़ने पर लोगों में रोष, पालिका अध्यक्ष पति ने दी आंदोलन की चेतावनी

पुलिस द्वारा ठेला फड़ वालों को खदेड़ने पर लोगों में रोष, पालिका अध्यक्ष पति ने दी आंदोलन की चेतावनी ।

बहेड़ी । थाने की चारदीवारी के पास दुकानें सजाए बैठे फुटपाती दुकानदारों को पुलिस ने आज बल पूर्वक मौके से खदेड़ दिया । पुलिस की इस कार्यवाही से गुस्साएं लोग नगरपालिका पहुँचे जहां पालिका अध्यक्ष पति नसीम अहमद से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया। उनकी बात सुनने के बाद पालिका अध्यक्ष पति दुकानदारों के साथ तहसील मुख्यालय पहुँचे और एसडीएम राजेश चन्द्र से मुलाकात कर पूरी बात बताई। इस दौरान उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन के समय गरीब मजदूर भाइयों के आगे रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई थी । केन्द्र सरकार की ओर से ठेला फड़ वालों को दस हजार का लोन देकर उनकी स्थिति में सुधार लाने की कोशिश की गई  है। कुछ ठेला फड़ दुकानदारों ने थाने के पास होली के पर्व को लेकर दुकानें लगा ली थी । पुलिस की इस कार्यवाही से ठेला फड़ वालों के आगे बैंक के लोन की किस्त जमा करने की  तथा बच्चे पालने की समस्या खड़ी हो गई है ।   एसडीएम ने पूरी शिकायत सुनने के बाद उनकी समस्या  का जल्द निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया ।


बहेड़ी से आर के सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ