पालिका अध्यक्ष फौजूल नसीम ने गौशाला का फीता काटकर किया उद्घाटन
बहेड़ी। सूबे में योगी सरकार दूरा तथा पालिका परिषद बहेड़ी की ओर से शेरगढ़ मार्ग पर बनी कान्हा गौशाला का पालिका अध्यक्ष फ़ौज़ुल नसीम ने फीता काटकर उद्घाटन किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि यह गौशाला करीब 1 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से 2 बीघा जमीन में बनी है । जैसे अभी तक नगर पालिका परिषद के सभी सभासद व कर्मचारी नगर पालिका क्षेत्र में हो रहे लगातार विकास में अपना पूरा सहयोग देते रहे है और उम्मीद है कि इसी तरह नगर में विकास के लिए आगे भी सभी सभासद और कर्मचारी अधिकारी सहयोग करते रहेंगे। इस मौके पर पालिका ईओ नितिन गंगवार,पूर्व विधायक प्रत्याशी व चैयरमेन पति नसीम अहमद, जे ई निर्माण जितेंद्र गंगवार, जे ई जल विपिन कुमार, सभासद सलीम चंदा, दिलदार अहमद, दिनकर गुप्ता, इफ्तिखार अहमद, नसीम अहमद, रामनाथ, गौरव मित्तल, सईद मंसूरी, इकबाल इदरीसी, त्रिवेणी लाल, मनमोहन सिंह, शिव कुमार शर्मा, नीरज गंगवार, लईक अहमद जावेद, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र सक्सेना और संचालन सभासद ताहिर पप्पू ने किया
बहेडी से रिपोर्टर आर०के० सक्सेना की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ