आज दिनांक 22/02/2021 को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा बरेली के पदाधिकारियों कि एक आवश्यक मीटिंग मंडल अध्यक्ष एडवोकेट पंडित अशोक उपाध्याय के आवास पर हुई.जिसमें आगामी28/02/2021 को मेयर बरेली डॉ पंडित उमेश गौतम के इनवर्टिस यूनिवर्सिटी के सिटी ऑफिस सिविल लाइंस के सभागार में होने वाले प्रशिक्षण शिविर के बारे में विस्तार से चर्चा की गई.जिसमें मंडल अध्यक्ष बरेली एडवोकेट पंडित अशोक उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रातः 11:00 बजे बरेली पहुंचने की अपील की,जिला संगठन मंत्री बरेली पंडित पुनीत त्रिवेदी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता कोविड-19 के नियमों का पालन करें और मास्क लगाकर आएं,विधि प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष एडवोकेट पंडित देवेश शर्मा ने कहा कि शिविर में ब्राह्मण संस्कृति पर चर्चा की जाएगी,जो ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध होगी. जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी बहेड़ी देवेंद्र शर्मा ने कहा कि इस शिविर में संपूर्ण भारत में कितने ब्राह्मण हैं इस पर चर्चा होगी. तहसील संगठन मंत्री विजेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि किसी भी संस्था को बढ़ाने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है, सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर समय का पालन करना चाहिए, मीटिंग का संचालन तहसील मीरगंज अध्यक्ष पंडित अनिल शुक्ला ने किया कार्यक्रम के अंत में मीटिंग के अध्यक्ष पंडित कृष्ण मुरारी शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया,मीटिंग में तहसील मीरगंज उपाध्यक्ष पंडित मुकेश पांडे एवं तहसील महामंत्री मीरगंज रोहित शर्मा व सतीश पाठक आदि विप्र बंधु उपस्थित रहे.
0 टिप्पणियाँ