छोटा हाथी की टक्कर से बुजुर्ग महिला की हुई मौत ।
शीशगढ़ : घर से बाजार जा रही बुजुर्ग महिला को छोटा हाथी ने टक्कर मार दी ।परिजन घायल महिला को आनन फानन कस्वा के एक निजी नर्सिंग होम ले गये ।अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।
कस्वा के मोहल्ला बरेली बस अड्डा निवासी नन्ही पत्नि नन्हू उम्र 60 वर्ष आज शाम लगभग 4 बजे कस्वा की साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने जा रही थी कि कस्वा में स्टेट बैंक के सामने छोटा हाथी ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी ।जिससे बुजुर्ग महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई ।घायल को लेकर परिजन तुरन्त कस्वा के एक नर्सिंग होम ले गये ।अस्पताल में पहुँचने से पहले ही बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी थी ।पुलिस ने शव को पी एम को भेज दिया ।छोटा हाथी को ड्राइवर मौके पर छोड़कर फरार हो गया जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है ।छोटा हाथी कस्वा के ही एक व्यापारी का है ।
0 टिप्पणियाँ