यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

मीरगंज सीएचसी पर चिकित्साधिकारी , बी पी एम के साथ साथ आशा आंगनबाडियों को लगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़

*चिकित्साधिकारी , बी पी एम के साथ साथ आशा आंगनबाड़ी को लगी कोरोना वैक्सीन दूसरी डोज़* -- आज शुक्रवार  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज पर चिकित्साधिकारी डॉ0 वागीश कुमार , डॉ0 अम्बरीश कुमार शर्मा , डॉ0 साहब सिंह संधू व डॉ0 रोहन दिवाकर के साथ साथ ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक पुनीत  सक्सेना , आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्री के कोरोना वैक्सीन की दूसरी ख़ुराक लगाई गयी । चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अमित कुमार ने बताया कि आज के टीकाकरण सत्र में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना था जिसमे 139 के सापेक्ष 116 कर्मियों का टीकाकरण किया गया । डॉ0 साहब सिंह ने बताया कि आज सत्र पर ए0 एन0 एम0 पुष्पा दिगारी , नेहा कुमारी , मुस्कान , रचना रानी , ममता कुशवाह , कुम्मी रानी ने टीकाकरण किया । प्रतिरक्षण अधिकारी धनेश्वर गिरी ने बताया कि किसी भी कर्मचारी को प्रतिकूल प्रभाव नही दिखा। टीकाकरण सत्र पर बी एम सी अमिताभ शुक्ला उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ