समाधान दिवस में आईं 45 शिकायतें
बहेड़ी।तहसील सभागर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व,पुलिस,ब्लाक,नगर पालिका व विकास विभाग से संबंधित कुल 45 शिकायतें दर्ज कराई गई। समाधान दिवस में अचानक से पहुँचे आई जी तथा कमिश्नर ने भी फरियादियों की शिकायतों को सुना और शिकायत से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को लताड़ लगते हुए कहा कि यह लोग काफी समय से अपनी शिकायतें दर्ज करा रहें हैं इनका निस्तारण क्यों नहीं हो रहा है। समाधान मे आई राजस्व से संबंधित शिकायतों का उन्होंने जल्द निस्तारण करने को अधिकारियों से कहा। इस दौरान एसडीएम राजेश चंद,सीओ यतेन्द्र सिंह नागर ने भी शिकायतों को गंभीरता से सुना और फरियादियों को उनकी शिकायतों को शीर्घ निस्तारण करवाने का उन्हें आश्वासन दिया ।
बहेड़ी से आर के सक्सेना की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ