पराग मिल्क पार्लर पर मिलेगा दूध,दही, छाछ और राजभोग
बहेड़ी । नगर में दूध की खपत बहुतायत में हो रहा है, लेकिन आम आदमी को शुद्ध दूध नसीब नहीं हो पा रहा है। दूध से बनी वस्तुओं में भी गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं मिल रही है। सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ अब पराग के माध्यम से लोगों को शुद्ध दूध और दूध बनी वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए भी ठोस कदम उठा रही है। बड़े शहरों की तरह अब यहां भी पराग की ओर से मिल्क पार्लर नगर स्थित कोतवाली के पास ठाकुर लाखन सिंह के नाम सरकार से स्वीकृत होने पर खोला गया है । आज शुक्रवार को पराग पार्लर का उद्घाटन भाजपा के विधानसभा संयोजक सुरेश गंगवार तथा कोतवाल पंकज पंत ने फीता काटकर किया। अब पराग ने हर किसी को गुणवत्ता परक दूध, खीर, पेड़ा, पनीर, छांछ, मीठा दूध, बेसन के लड्डू, रसगुल्ला, कलाकंद, गुलाब जामुन और राजभोग उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। अच्छी बात यह है कि पराग के उत्पादों की गुणवत्ता की गारंटी होगी और रेट भी निर्धारित होंगे।
बहेड़ी से आर के सक्सेना की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ